शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज़ बैड्स ऑफ बॉलीवुड का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर्यन की मां गौरी खान और पिता शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। वेब सीरीज़ के कई कलाकार भी इस इवेंट में नजर आए। रजत बेदी भी इवेंट में दिखे।
इवेंट में बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी को देखकर फैंस हैरान रह गए, क्योंकि वे लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थे। आखिरी बार रजत 2007 में सलमान खान की फिल्म पार्टनर में दिखे थे। इस फिल्म के बाद वे बॉलीवुड से गायब हो गए थे। और अब अचानक आर्यन खान की वेब सीरीज़ बैड्स ऑफ बॉलीवुड के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रजत को देखकर फैंस चौंक गए।
दरअसल, रजत भी आर्यन खान की वेब सीरीज़ का हिस्सा हैं। इसी वजह से वे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद थे। रजत बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस वेब सीरीज़ के जरिए रजत ने 17 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।
एक समय पर रजत बेदी बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल निभाने के लिए मशहूर थे।
उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए हैं। 2003 में आई फिल्म कोई… मिल गया में भी रजत निगेटिव रोल में नजर आए थे। कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले रजत अब बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नज़र आएंगे।